Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

शाम छह बजे के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से बुधवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

प्रादे115 झारखंड दूसरी लीड प्रदर्शन

झारखंड परीक्षा विवाद: प्रदर्शन स्थगित, प्रदर्शनकारियों ने सरकार को मुद्दों के समाधान के लिए दो महीने का समय दिया

रांची, झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों ने बुधवार को अपना 26 दिन से जारी प्रदर्शन स्थगित कर दिया और राज्य सरकार को समस्याओं के समाधान के लिए दो महीने का समय दिया।

अर्थ31 मंत्रिमंडल रेल परियोजना

मंत्रिमंडल ने 9,450 करोड़ रुपये की लागत वाली चार रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी

नयी दिल्ली, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को रेल मंत्रालय की चार परियोजनाओं को मंजूरी दी। इन परियोजनाओं पर करीब 9,450 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

प्रादे22 ईडी उप्र आजम खान लीड छापा

उत्तर प्रदेश में आजम खान के ट्रस्ट और विश्वविद्यालय परिसर पर ईडी ने छापे मारे

लखनऊ, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जेल में बंद समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजम खान से जुड़े मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और विश्वविद्यालय परिसरों पर बुधवार को धनशोधन मामले की जांच के तहत छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दि48 कांग्रेस सीडब्ल्यूसी खरगे

सरकार ने युवाओं का भविष्य बर्बाद किया, हमें ‘एजुकेशन-टू-एम्प्लॉयमेंट रोडमैप’ तैयार करना है: खरगे

नयी दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को नरेन्द्र मोदी सरकार पर युवाओं का भविष्य बर्बाद करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस को भविष्य की तैयारी के लिहाज से युवाओं के लिए स्पष्ट, व्यापक और समयबद्ध ‘‘एजुकेशन-टू-एम्प्लॉयमेंट रोडमैप’’ तैयार करना चाहिए।

प्रादे101 बंगाल होटल आग तीसरी लीड मौत

कोलकाता में इमारत में आग लगने से नौ लोगों की मौत, होटल व गेस्ट हाउस की सुरक्षा ऑडिट का आदेश

कोलकाता, कोलकाता में पांच मंजिला एक इमारत में मंगलवार देर रात आग लगने की घटना में चार वर्षीय बच्चे और दो महिलाओं सहित नौ लोगों की मौत हो गई तथा छह अन्य झुलस गए। इस हादसे के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने आग लगने के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस इमारत में कई होटल संचालित थे।

प्रादे104 बिहार दूसरी लीड तेजस्वी हिरासत

तेजस्वी यादव हिरासत में, नीट विरोधी प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई के खिलाफ निकाल रहे थे मार्च

पटना, बिहार में नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में पुलिस की हालिया कार्रवाई के खिलाफ बुधवार को यहां मार्च निकाल रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव को हिरासत में ले लिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दि44 दीपके पीएम केयर्स स्कूल

प्रधानमंत्री को पीएम केयर्स फंड का इस्तेमाल स्कूलों को बेहतर बनाने में करना चाहिए: दीपके

नयी दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बुधवार को कहा कि ‘पीएम केयर्स फंड’ का इस्तेमाल ग्रामीण स्कूलों में बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और 1,000 से ज्यादा नए अत्याधुनिक स्कूल बनाने के लिए किया जा सकता है।

दि53 दिल्ली अदालत दूसरी लीड जैन

अदालत ने सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजने के अनुरोध संबंधी याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा

नयी दिल्ली, दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी उदित प्रकाश राय और तीन अन्य आरोपियों को भ्रष्टाचार के कथित मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के अनुरोध संबंधी भष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) की याचिका पर फैसला बुधवार को सुरक्षित रख लिया।

प्रादे118 महाराष्ट्र मराठी लीड चालक

चालकों के मराठी ज्ञान के सत्यापन के लिए नए बैज जारी करने की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी : मंत्री

मुंबई, महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बुधवार को कहा कि ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों को नए बैज जारी किए जाने के दौरान उनके मराठी भाषा के ज्ञान के सत्यापन की पूरी प्रक्रिया की 20 अगस्त से वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी।

प्रादे26 मणिपुर एनआरसी हड़ताल

मणिपुर में एनआरसी की मांग को लेकर हड़ताल के दूसरे दिन घाटी के जिलों में जनजीवन प्रभावित

इंफाल, मणिपुर में 48 घंटे की राज्यव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन बुधवार को घाटी के पांच जिलों में बाजार, शैक्षणिक संस्थान और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

वि5 अमेरिका कनाडा लीड समझौता

ट्रंप का दावा: अमेरिका और कनाडा के बीच अंतिम समय में समझौता, कनाडाई आयात पर 50 प्रतिशत शुल्क टला

वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने कनाडा से आयात होने वाले 20 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य के सामान पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाने के फैसले को फिलहाल टाल दिया है। यह फैसला दोनों देशों के बीच प्रतिबंध लागू होने से कुछ घंटे पहले अंतिम क्षणों में हुए समझौते के बाद लिया गया।

खेल8 खेल भारत परिणाम

भारत ने पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को 165 रन से हराया

गॉल, मानव सुथार की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने बुधवार को यहां श्रीलंका को पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में 165 रन से हराकर दो मैच की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त हासिल की।

‘द कन्वरसेशन’ से अनुबंध के तहत जारी खबर :

वि22 भांग मनोविकृति अध्ययन

युवावस्था में भांग का सेवन मनोविकृति के खतरे को कम नहीं करता, बल्कि शुरुआत जल्द हो सकती है: अध्ययन

सिडनी, भांग यानी कैनाबिस का 20 और 30 की उम्र में सेवन करने वाले लोगों में गैर-उपयोगकर्ताओं की तुलना में मनोविकृति (साइकोसिस) की शुरुआत कई साल पहले ही होने की आशंका होती है। एक नए अध्ययन में यह दावा किया गया है।

भाषा

शफीक खारी

खारी