Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

खुदाई के दौरान मिले गोलों की पुरातत्व विभाग की टीम ने की जांच

अमेठी (उप्र), 19 अगस्त (भाषा) अमेठी जिले में मुसाफिरखाना क्षेत्र के भनौली गांव में मकान निर्माण के वास्ते की जा रही खुदाई के दौरान मिले गोलों की जांच के लिए बुधवार को पुरातत्व विभाग की टीम ने गांव का दौरा किया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मुसाफिरखाना क्षेत्र के भनौली गांव में मोहम्मद इकबाल 18 अगस्त को मकान निर्माण के लिए खुदाई करवा रहे थे तभी जमीन से तांबे के 29 गोले निकाले गये थे।

उत्तर प्रदेश पुरातत्व विभाग की लखनऊ से आयी एक टीम ने गांव का दौरा किया और गोलों की जांच की। इस दौरान मुसाफिरखाने के पुलिस उपाधीक्षक अतुल कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक विवेक सिंह भी मौजूद रहे।

टीम से संबद्ध सहायक पुरातत्व अधिकारी मनोज कुमार यादव ने बताया कि गोलों का व्यास 60 सेंटीमीटर है जबकि ये नौ से 10 किलोग्राम के हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी तांबे के हैं और युद्ध में इस्तेमाल किये जाते थे।

यादव ने बताया कि गोलों के ऊपर ‘फ्यूज होल’ बना हुआ है।

आगे की खुदाई एवं अन्य जांच के सवाल पर सहायक पुरातत्व अधिकारी ने कहा कि यह शासन और विभाग का विषय है तथा जो निर्देश मिलेंगे, उन्हीं के आधार पर ही आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

भाषा सं. सलीम राजकुमार

राजकुमार