Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

शिपरॉकेट का शेयर पहले दिन के कारोबार में 48 प्रतिशत चढ़ा

नयी दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) ई-कॉमर्स समाधान मुहैया कराने वाली कंपनी शिपरॉकेट लिमिटेड का शेयर बुधवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद अपने 97 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 48 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीएसई पर कंपनी का शेयर 33.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 129.50 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। कारोबार के अंत में यह 47.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 143.50 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई पर कंपनी के शेयर ने 131 रुपये पर शुरुआत की जो निर्गम मूल्य से 35 प्रतिशत अधिक है। कारोबार के अंत में यह 47.88 प्रतिशत चढ़कर 143.45 रुपये पर रहा।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 10,440.74 करोड़ रुपये रहा।

शिपरॉकेट लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन 99.38 गुना अभिदान मिला था।

कंपनी के 1,617.5 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 92-97 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

कंपनी नए शेयरों की बिक्री से प्राप्त राशि का इस्तेमाल विपणन पहल में निवेश और अपने मुख्य एवं उभरते कारोबार के लिए प्रौद्योगिकी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में करेगी। कुछ हिस्सा कर्ज के भुगतान या पूर्व भुगतान, संभावित अधिग्रहण और सामान्य कारोबारी उद्देश्यों के लिए भी रखा जाएगा।

भाषा निहारिका निहारिका अजय

अजय