Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

महबूबा ने अमेरिकी राजदूत से कश्मीर के लिए जारी यात्रा परामर्श वापस लेने का आग्रह किया

श्रीनगर, 19 अगस्त (भाषा) पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से कश्मीर को लेकर उनके देश की ओर से जारी उच्चतम स्तर के यात्रा परामर्श की समीक्षा करने और उसे वापस लेने का बुधवार को आग्रह किया।

महबूबा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि कश्मीर के हजारों परिवार रोजी-रोटी के लिए पर्यटन पर निर्भर हैं और यह यात्रा परामर्श सिर्फ एक चेतावनी नहीं, बल्कि “कश्मीर और दुनिया के बीच एक दीवार” है।

गोर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की दो दिवसीय यात्रा के तहत बुधवार को श्रीनगर पहुंचे हैं।

महबूबा ने कहा, “भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर से आग्रह है कि वह कश्मीर के सिलसिले में जारी किए गए उच्चतम स्तर के यात्रा परामर्श की समीक्षा करें और उसे वापस लें।”

भाषा पारुल देवेंद्र

देवेंद्र