Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

सीहोर में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत

सीहोर (मप्र), 19 अगस्त (भाषा) मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में बुधवार को पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना इछावर थानाक्षेत्र के वार्ड नंबर 12 में मोगरा रोड के पास हुई तथा मृतकों की पहचान प्रशांत (12), पृथ्वीराज (10) और दीक्षांत (11) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि खेलते-खेलते तीनों बच्चे मोगरा रोड की ओर चले गए तथा गहरे गड्ढे में नहाने के लिए उतर गये जो बारिश के कारण भर गया था।

पुलिस के अनुसार इसी दौरान ये बच्चे डूब गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्चों के शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले गयी।

उन्होंने बताया कि गड्ढे के निर्माण तथा संभावित लापरवाही के सभी पहलुओं की वैधानिक जांच की जा रही है।

इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

भाषा सं दिमो राजकुमार

राजकुमार