Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

केरल में लोकभवन के पास अचानक बेहोश हुआ राहगीर, राज्यपाल आर्लेकर ने की मदद

तिरुवनंतपुरम, 19 अगस्त (भाषा) केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बुधवार को लोक भवन के पास अचानक बेहोश होकर गिरे एक राहगीर की मदद की और उसे आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की।

लोक भवन के एक अधिकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब राज्यपाल ओणम से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए कार से अपने आधिकारिक आवास से रवाना हो रहे थे। जैसे ही लोक भवन से उनकी कार बाहर निकली, उन्होंने एक राहगीर को अचानक सड़क पर गिरकर बेहोश होते देखा।

राहगीर की पहचान गिरीश के रूप में हुई।

अधिकारी ने बताया कि बाद में पता चला कि शर्करा का स्तर बढ़ने के कारण गिरीश की तबीयत बिगड़ गई थी।

उन्होंने बताया कि राज्यपाल बिना कोई क्षण गंवाए अपने वाहन से उतरकर तुरंत गिरीश के पास पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए गिरीश के पास ही बने रहे।

राज्यपाल के कर्मचारियों ने तुरंत पानी लाकर गिरीश को दिया और उसका चेहरा धोया।

अधिकारी ने बताया कि इस बीच, गिरीश के फोन के जरिए उसके परिवार के सदस्यों से संपर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दी गई। हालांकि, परिवार के सदस्य घटनास्थल से दूर होने के कारण तुरंत मौके पर नहीं पहुंच सके।

उन्होंने बताया कि इसके बाद राज्यपाल ने गिरीश को पहले अस्पताल ले जाकर उसकी स्वास्थ्य स्थिति की जांच कराने का निर्देश दिया, ताकि उसकी हालत और न बिगड़े। गिरीश वेल्लायंबलम में अलाथारा देवी मंदिर के पास रहता है।

अधिकारी ने बताया कि गिरीश को अस्पताल ले जाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।

भाषा प्रचेता पवनेश

पवनेश