Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

स्कॉटलैंड के सांसद मार्टिन डे ने केरल की नितिन चंद से गुरुवायूर मंदिर में की शादी

त्रिशूर, 19 अगस्त (भाषा) स्कॉटलैंड संसद के सदस्य मार्टिन डे ने अपनी साथी नितिन चंद से केरल के प्रसिद्ध गुरुवायूर श्रीकृष्ण मंदिर में विवाह किया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

इसके बाद मंगलवार को एक सभागार में पारंपरिक विवाह समारोह आयोजित किया गया, जिसमें दंपति के करीबी रिश्तेदार और मित्र शामिल हुए।

‘स्कॉटिश नेशनल पार्टी’ के नेता मार्टिन डे ने गुरुवायूर में पारंपरिक रीति रिवाजों के संपन्न हुए विवाह की तस्वीरें अपने फेसबुक पेज पर भी साझा कीं।

सूत्रों के अनुसार, एर्नाकुलम जिले के पिरवोम की निवासी नितिन 2008 में आईटी मैनेजमेंट की उच्च शिक्षा के लिए ब्रिटेन गई थी, जहां उनकी मुलाकात मार्टिन डे से हुई।

उन्होंने बताया कि दोनों ने पहले ही ब्रिटेन में शादी कर ली थी, लेकिन नितिन की गुरुवायूर में विवाह समारोह आयोजित करने की इच्छा कई कारणों से टलती रही। इनमें बाढ़ और कोविड-19 महामारी भी शामिल थीं।

भाषा तान्या शोभना

शोभना