Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

जयपुर में स्कूल से निकाले जाने से नाराज छात्र अजमेरी गेट पर चढ़ा

जयपुर, 19 अगस्त (भाषा) जयपुर में 12वीं कक्षा का एक छात्र बुधवार को अजमेरी गेट पर चढ़ गया और कूदने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि छात्र कथित तौर पर स्कूल से निकाले जाने की वजह से परेशान था। बाद में पुलिस ने उसे किसी तरह सुरक्षित नीचे उतार लिया

जालूपुरा के थानाधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि 16 साल का यह छात्र सुबह इस ऐतिहासिक गेट पर चढ़ गया था।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और उसे नीचे आने के लिए मनाने की कोशिश की लेकिन उसने मना कर दिया। बातचीत के दौरान छात्र ने अपना मोबाइल फोन नीचे फेंक दिया।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने उस फोन से छात्र की मां से संपर्क किया और उन्हें मौके पर बुलाया। मां के समझाने पर भी छात्र नहीं माना। सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर गेट के नीचे सुरक्षा जाल बिछाया गया।

इस बीच छात्र का ध्यान दूसरी ओर होने पर पुलिस का एक कांस्टेबल छुपकर पीछे से उसके पास पहुंचा और उसे पकड़ लिया। उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। शुरुआती पूछताछ में छात्र ने बताया कि स्कूल से निकाले जाने के कारण वह परेशान था।

समझाने के बाद छात्र को उसके परिवार वालों के साथ भेज दिया गया।

भाषा पृथ्वी

मनीषा

मनीषा