Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

मोहन भागवत ने विशाखापत्तनम में आरएसएस की तीन दिवसीय समन्वय बैठक का उद्घाटन किया

विशाखापत्तनम, 19 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में तीन दिवसीय ‘अखिल भारतीय समन्वय बैठक’ का उद्घाटन किया।

बैठक विशाखापत्तनम के पास गुरुलोवा स्थित ‘विज्ञान विहार’ स्कूल में शुरू हुई, जहां भागवत ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

आरएसएस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक विशाखापत्तनम के पास गुरुलोवा स्थित ‘विज्ञान विहार’ स्कूल में शुरू हुई। बैठक का उद्घाटन सरसंघचालक मोहन भागवत ने किया।’’

यह बैठक 19 से 21 अगस्त तक होगी जिसमें जनसांख्यिकीय असंतुलन, मादक पदार्थ के मुद्दे और कई अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

इनमें भागवत के अलावा सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सह-सरकार्यवाह और अन्य केंद्रीय पदाधिकारियों सहित संघ से प्रेरित 32 संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।

भाषा शोभना मनीषा

मनीषा