Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

सिंकफील्ड कप: प्रज्ञाननंदा ने वाचियर-लाग्रेव को हराकर संयुक्त बढ़त हासिल की

सेंट लुई (अमेरिका), 19 अगस्त (भाषा) भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने सिंकफील्ड कप शतरंज टूर्नामेंट के आठवें दौर में फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव को हराकर अमेरिका के वेस्ली सो के साथ संयुक्त बढ़त हासिल कर ली है।

इस जीत से प्रज्ञाननंदा ने संभावित आठ में से पांच अंक हासिल कर लिए हैं और भारतीय खिलाड़ी ने इस साल के अंत में होने वाले ग्रैंड फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। प्रज्ञाननंदा ने केवल 28 चाल में जीत हासिल की।

जिस दिन वेस्ली ने अपने हमवतन सेवियन सैमुअल्स के साथ एक और ड्रॉ खेला, उसी दिन जावोखिर सिंदारोव ने नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट को हराया और लगातार तीसरा मैच जीतकर 4.5 अंकों के साथ शीर्ष खिलाड़ियों के करीब पहुंच गए।

दिन के एक अन्य महत्वपूर्ण मैच में जर्मनी के विन्सेंट कीमर ने शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिकी खिलाड़ी फैबियानो कारुआना को हराकर सिंदारोव के साथ तीसरे स्थान पर जगह बनाई। दिन के एक अन्य रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड के अनीश गिरी ने अमेरिका के लेवोन अरोनियन के साथ ड्रॉ खेला।

भाषा पंत

पंत