नयी दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) दिल्ली में बुधवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 78 प्रतिशत रही।
केंद्रवार आंकड़ों के मुताबिक, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 0.9 डिग्री अधिक है। पालम में 25.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है, जबकि लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।
रिज में न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है। वहीं, आया नगर में न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 1.1 डिग्री अधिक है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 104 दर्ज किया गया और वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही।
सीपीसीबी के एक्यूआई पैमाने के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।
भाषा राखी मनीषा
मनीषा