Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने दूध के खरीद मूल्य में बढ़ोतरी की घोषणा की

चेन्नई, 10 अगस्त (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को आविन दूध का खरीद मूल्य 38 रुपये से बढ़ाकर 41 रुपये प्रति लीटर करने की घोषणा की।

विजय ने कहा कि राज्य के वित्तीय संकट के बावजूद, दूध उत्पादकों के कल्याण और उनकी आजीविका को ध्यान में रखते हुए सरकार ने उन्हें उचित मूल्य दिलाने के लिए दूध का खरीद मूल्य बढ़ाने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में नियम 110 के तहत घोषणा करते हुए कहा कि सरकारी स्वामित्व वाली आविन की प्राथमिक दुग्ध सहकारी समितियों के जरिए खरीदे जाने वाले दूध का मूल्य 38 रुपये से बढ़ाकर 41 रुपये प्रति लीटर किया जाएगा। इसमें सरकार की ओर से तीन रुपये प्रति लीटर का प्रोत्साहन भी शामिल होगा।

उन्होंने कहा कि इस फैसले से 3.16 लाख से अधिक दूध उत्पादकों को लाभ मिलेगा। विजय ने कहा कि इससे राज्य सरकार पर हर महीने 30 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा।

उन्होंने पिछली द्रमुक सरकार पर दूध के खरीद मूल्य में बढ़ोतरी के लिए कोई प्रयास नहीं करने का आरोप भी लगाया।

भाषा शोभना

शोभना