Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

जनता की शिकायतों को दूर करने के लिए विजय ने विधायकों को आधिकारिक वाहन, भत्तों की घोषणा की

चेन्नई, 19 अगस्त (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को विधायकों को उनके संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए सरकारी वाहन और मासिक भत्ता देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में नियम 110 के तहत यह घोषणा की।

उन्होंने कहा कि विधायकों को वाहन और भत्ता देने की नयी व्यवस्था से वे जनता की शिकायतों के समाधान और सरकारी परियोजनाओं की निगरानी के लिए अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में बिना किसी पर निर्भर हुए यात्रा कर सकेंगे।

भाषा सुरभि शोभना

शोभना