Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

‘जनगणना 2027’ में जाति संबंधी सवालों की पद्धति को जानबूझकर त्रुटिपूर्ण रखा गया: कांग्रेस

(हेडिंग में सुधार के साथ रिपीट)

नयी दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि ‘जनगणना 2027’ में जाति संबंधी सवाल पूछने की पद्धति को ‘‘जानबूझकर त्रुटिपूर्ण’’ रखा गया है और जिस तरह से सूक्ष्म सवाल पूछे जा रहे हैं उससे पता चलता है कि इस कवायद के पीछे कोई निहित उद्देश्य है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि जनगणना-2027 में जाति के बारे में सवाल पूछने की पद्धति ‘‘जानबूझकर त्रुटिपूर्ण’’ रखी गई है।

उन्होंने दावा किया कि धर्म, जन्मतिथि तथा माता-पिता के जन्मस्थान से जुड़े सूक्ष्म सवाल पहले कभी नहीं पूछे गए हैं।

रमेश ने कहा कि जनगणना गोपनीय होती है और इसीलिए इन प्रावधानों को लेकर गंभीर सवाल उठते हैं।

कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि ‘‘स्पष्ट रूप से जनगणना-2027 का कोई गहरा निहित उद्देश्य है।’’

रमेश ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस जनगणना में जाति की गणना के विचार को ही दफन कर दिया है।

भाषा हक सुरभि

सुरभि

सुरभि

सुरभि