Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

सिरिंज में दवा भरने का वीडियो प्रसारित होने के बाद अस्पताल के गार्ड, नर्स की सेवाएं समाप्त

नोएडा, 18 अगस्त (भाषा) नोएडा के सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में एक सुरक्षाकर्मी द्वारा सिरिंज में दवा भरने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद सुरक्षाकर्मी और एक नर्स की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, यह घटना कथित तौर पर 14 अगस्त की रात अस्पताल के चिकित्सा वार्ड की है।

वीडियो में वर्दी पहने सुरक्षाकर्मी सुनील कुमार सिरिंज में दवा भरता दिखाई दे रहा है। उस समय नर्स रिचा कुमारी ड्यूटी पर तैनात थी। वीडियो प्रसारित होने के बाद अस्पताल के कर्मचारियों के आचरण को लेकर सवाल उठे।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार झा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “नर्स रिचा कुमारी और सुरक्षाकर्मी सुनील कुमार के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दोनों बाहरी एजेंसी के माध्यम से नियुक्त कर्मचारी थे और उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।”

भाषा खारी वैभव

वैभव