Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

नोएडा (उप्र), 18 अगस्त (भाषा) गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने विमानन सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के 27 किलोमीटर के दायरे में लेजर बीम, शो, डिस्प्ले और अन्य प्रकार की तेज कृत्रिम रोशनी के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है।

जिला प्रशासन ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि यह प्रतिबंध वायुयान अधिनियम, 2024 और वायुयान नियम, 1937 के नियम 66(1) के प्रावधानों के साथ-साथ 10 अक्टूबर 2023 को जारी अधिसूचना के नियम 6(1) के तहत लागू किया गया है।

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि हवाई अड्डे के आसपास निर्धारित क्षेत्र के भीतर बिना अनुमति के लेजर बीम या अन्य प्रतिबंधित तेज कृत्रिम रोशनी का उपयोग विमानन सुरक्षा नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर का कोई भी अनधिकृत उपयोग विमानन सुरक्षा नियमों का उल्लंघन माना जाएगा और लागू कानूनों के तहत जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’

भाषा खारी धीरज

धीरज