Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

दक्षिण-पश्चिमी सोमालिया में हुई हिंसा में चार नागरिकों सहित कई लोगों की मौत

मोगादिशु, 18 अगस्त (एपी) सोमालिया के दक्षिण-पश्चिमी शहर बैदोआ में सैनिकों और मिलिशिया के बीच हुई झड़प में कम से कम चार नागरिकों समेत कई लड़ाके मारे गए और 98 अन्य घायल हुए। अस्पताल के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

झड़प सोमवार तड़के उस समय शुरू हुई, जब मिलिशिया समूहों ने शहर के बाहरी इलाकों में सरकारी प्रतिष्ठानों पर हमला किया।

सोमाली अधिकारियों के अनुसार, कम से कम 30 हमलावर मारे गए, जबकि दक्षिण-पश्चिम राज्य के अधिकारियों ने करीब 50 हमलावरों के मारे जाने का दावा किया।

इन आंकड़ों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी।

बे क्षेत्रीय अस्पताल के आपातकालीन विभाग के प्रमुख डॉ. अब्दिकाफी उमर महमूद ने बताया कि चार नागरिकों की मौत हुई और 28 महिलाओं तथा एक बुजुर्ग सहित 98 लोग घायल हुए। इनमें अधिकांश लोग गोलीबारी का शिकार हुए हैं।

मंगलवार को शहर में स्थिति सामान्य हुई, हालांकि प्रमुख इलाकों में सुरक्षा बल तैनात रहे। अस्पताल में घायलों की बढ़ती संख्या के बीच दवाओं की किल्लत भी सामने आई।

एपी खारी वैभव

वैभव