Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

ट्रंप ने ओमान पर बमबारी की धमकी दी, ईरान से उसके समझौते की कोशिश से हैं नाराज

काहिरा, 18 अगस्त (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओमान पर बमबारी की धमकी है क्योंकि वह होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए ईरान के साथ समझौते की उसकी कोशिशों से नाराज हैं। क्षेत्र में तैनात दो अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि ट्रंप प्रशासन ने ओमान से कहा है कि वह उस समझौते के कुछ हिस्सों का विरोध करता है जिसकी अभी घोषणा नहीं हुई है। इस समझौते में तेल और प्राकृतिक गैस की वैश्विक आपूर्ति के लिए अहम रास्ते होर्मुज जलडमरूमध्य का ईरान और ओमान द्वारा संयुक्त रूप से प्रबंधन करना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के रुख और ओमान के रुख पर प्रशासन की राय के बारे में जानकारी दी गई।

इस बीच, ब्रिटिश सेना की समुद्री निगरानी एजेंसी के अनुसार, जलडमरूमध्य से बाहर निकलते समय एक जहाज़ पर हमला किया गया। वहीं, ईरान के एक अधिकारी ने कहा कि जब तक अमेरिका ईरान की शर्तें पूरी नहीं करता, तब तक यह जलमार्ग फिर से नहीं खुलेगा।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ईरान की ओर से उसके देश पर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं।

अधिकारियों के अनुसार, अमेरिका का मानना ​​है कि ओमान ने ईरान के साथ बातचीत में सख्ती नहीं बरती है। अमेरिका ओमान के उस समझौते से भी नाखुश है जिसके तहत जहाज़ों से स्वैच्छिक शुल्क लिया जाएगा, भले ही ये शुल्क सुरक्षा और समुद्री पर्यावरण की सुरक्षा से जुड़े हों।

ट्रंप ने सोमवार को ओमान पर बम गिराने की धमकी दी, क्योंकि ओमान ईरान के साथ मिलकर उस जलडमरूमध्य (स्ट्रेट) को खोलने और युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत फिर से शुरू करने का रास्ता बनाने के लिए काम कर रहा है।

उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक मानचित्र साझा किया जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य को अमेरिकी इलाका दिखाया गया था। राष्ट्रपति ने सबसे पहले पिछले हफ़्ते एक अनौपचारिक बातचीत में इस विचार का ज़िक्र किया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय ओवल ऑफ़िस में ट्रंप ने संवाददाताओं को विस्तृत जानकारी दिये बिना कहा, ‘‘मुझे इसे एक अमेरिकी इलाका घोषित करने का विचार पसंद है।’’

ईरान के उप-विदेश मंत्री काज़ेम ग़रीबाबादी ने सोशल मीडिया पर ट्रंप की उस पोस्ट का जवाब दिया, जिसमें जलडमरूमध्य को अमेरिकी इलाका दिखाया गया था।

उन्होंने ‘एक्स’पर लिखा, ‘‘जिस तरह ट्रंप ने फारस की खाड़ी का नाम सही लिखा, उसी तरह होर्मुज जलडमरूमध्य के बारे में उनकी गलतफहमी भी जल्द ही या तो ठीक हो जाएगी, या फिर हम इस गलतफहमी में जी रहे व्यक्ति की गलतफहमी को दूर कर देंगे।’’

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि ईरान के साथ बातचीत की कोई योजना नहीं है, लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक जहाज पर हमले की खबर के बावजूद यह जलमार्ग ‘‘खुला हुआ’’ है।

उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में इस जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही कम हो रही है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वहां अमेरिकी नाकेबंदी ‘‘पूरी तरह से लागू’’ है और दावा किया कि सभी समुद्री बारूदी सुरंगें हटा दी गई हैं।

उनका यह पोस्ट अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत के 60 दिनों का दौर इस हफ्ते खत्म होने के बाद आया है।

एपी धीरज वैभव

वैभव

वैभव