Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

यूडीएफ सरकार किसी के आगे नहीं झुकी: सतीशन

तिरुवनंतपुरम, 18 अगस्त (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार वंदे मातरम् गायन के मुद्दे पर किसी के आगे नहीं झुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राष्ट्रीय गीत मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) या जमात-ए-इस्लामी के आगे नहीं झुकेगी।

सतीशन उन आरोपों का संदर्भ दे रहे थे जिनमें कहा गया था कि संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार ने वंदे मातरम् गायन के मुद्दे पर राजनीतिक दबाव में घुटने टेक दिए हैं।

उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यह ऐसी सरकार नहीं है जो किसी के आगे झुक जाए। कोई भी इस सरकार पर किसी तरह का दबाव नहीं बना सकता। केरल में कोई भी जाति या धर्म आधारित संगठन या आंदोलन इस सरकार पर कोई दबाव नहीं डाल सकता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह दबाव में आने वाली सरकार नहीं है। आप सभी यह बात जानते हैं।’’

केरल में सरकार के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय गीत पूरा नहीं गाया गया था, जिसकी भाजपा ने तीखी आलोचना की थी। भाजपा ने कांग्रेस नीत यूडीएफ सरकार पर आईयूएमएल और जमात-ए-इस्लामी द्वारा नियंत्रित होने का आरोप लगाया था।

भाषा खारी वैभव

वैभव