Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

बृजभूषण 'गुंडा और अपराधी', भाजपा उनका समर्थन कर रही : विनेश फोगाट

जींद, 18 अगस्त (भाषा) कांग्रेस नेता और पहलवान विनेश फोगाट ने मंगलवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें ‘गुंडा और अपराधी’ करार दिया।

उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर महिला पहलवानों के उत्पीड़न के आरोपों के बावजूद बृजभूषण का समर्थन कर रही है।

हरियाणा की जुलाना विधानसभा सीट से विधायक विनेश फोगाट (31) ने जींद में एक राजनीतिक कार्यक्रम के इतर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘बृजभूषण कौन है? उसे भूल जाइए। वह एक गुंडा और अपराधी है। हमें उस आदमी को इतनी इज्जत क्यों देनी चाहिए?’’

विश्व चैंपियनशिप की पूर्व कांस्य पदक विजेता विनेश ने आरोप लगाया कि बृजभूषण के गढ़ गोंडा में कई लोग उनके कारण परेशान हुए हैं।

उन्होंने बृजभूषण की संपत्ति के स्रोतों पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘‘गोंडा में कितने लोगों को परेशान किया गया? उन्होंने कितनी जमीन पर कब्जा किया है? हम उच्चतम न्यायालय में यह लड़ाई लड़ेंगे और इसे आगे ले जाएंगे। वह हेलीकॉप्टर में कहां उड़ते हैं? यह सारा पैसा कहां से आया?’’

एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता ने कहा, ‘‘पैसे के दम पर बेटियों पर अत्याचार किए जाते हैं। यही भाजपा का असली चेहरा है और पार्टी उनका समर्थन कर रही है।’’

दिल्ली में 2023 में पहलवानों के आंदोलन का जिक्र करते हुए विनेश ने कहा कि जंतर-मंतर पर पुलिस का रवैया वही था जो हाल के विरोध प्रदर्शनों में देखा गया।

भाषा सुमित धीरज

धीरज