Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

ब्रिटेन ने रूस की चेतावनी को दरकिनार कर यूक्रेन को समर्थन देते रहने की प्रतिबद्धता दोहराई

(अदिति खन्ना)

लंदन, 18 अगस्त (भाषा) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम ने रूस की चेतावनी को दरकिनार करते हुए मंगलवार को यूक्रेन का समर्थन जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। इससे पहले रूस ने यूक्रेन को ड्रोन की आपूर्ति करने के लिए ब्रिटेन को गंभीर ‘‘परिणाम’’ भुगतने की चेतावनी दी थी।

लंदन स्थित रूसी दूतावास ने सोमवार को सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा था कि ब्रिटेन रूस-यूक्रेन संघर्ष में ‘‘सहयोगी और सह-अपराधी’’ के रूप में काम कर रहा है।

रूस ने खुद पर हुए यूक्रेन के हमलों को आतंकवादी हमले बताया था।

बर्नहम ने कहा कि ब्रिटेन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हमले का सामना करने के लिए यूक्रेन को ‘‘100 प्रतिशत’’ समर्थन देता रहेगा।

रूसी दूतावास के बयान पर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर बर्नहम ने कहा, ‘‘ब्रिटेन वही कर रहा है, जो वह लंबे समय से कहता रहा है। यानी व्लादिमीर पुतिन के नेतृत्व में जारी इस अवैध युद्ध के खिलाफ यूक्रेन का 100 प्रतिशत समर्थन करना।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम यूक्रेन को उसकी रक्षा करने में सक्षम बनाने के लिए सहायता दे रहे हैं और पूरे संघर्ष के दौरान पिछले प्रधानमंत्रियों के समय भी ब्रिटेन का यही रुख रहा है। मेरे कार्यकाल में भी यह रुख जारी रहेगा। हम केवल अच्छे समय के दोस्त नहीं हैं। हम यूक्रेन की जरूरत के समय उसके साथ रहेंगे और इस रुख में कोई बदलाव नहीं होगा।’’

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप