Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

रात नौ बजे के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से मंगलवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:---

प्रादे90 झारखंड छात्र दूसरी लीड प्रदर्शन

झारखंड प्रदर्शन : भर्ती परीक्षा रद्द होने पर देवेंद्र महतो, दो अन्य प्रदर्शनकारियों ने अनशन खत्म किया

रांची, झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर भूख हड़ताल कर रहे छह प्रदर्शनकारियों में से तीन ने अपना अनशन खत्म कर दिया है।

दि53 न्यायालय नीट लीड प्रदर्शन

नीट प्रदर्शन के दौरान पुलिस की ज्यादतियों की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित करेगी शीर्ष अदालत

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि वह दिल्ली में प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों के खिलाफ पुलिस की ज्यादती तथा पुलिसकर्मियों के विरूद्ध हिंसा के आरोपों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित करेगी जिसमें सेवानिवृत्त न्यायाधीश, एक पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एवं केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक शामिल होंगे।

दि45 भाजपा कांग्रेस लीड वंदे मातरम्

वंदे मातरम् के 'अपमान' को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला

नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कहा कि गोवा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी वाले एक कार्यक्रम में वंदे मातरम् के केवल दो अंतरे गाए गए और पार्टी ‘‘वोट बैंक की राजनीति’’ के कारण अपनी ही परंपराओं से समझौता कर रही है।

प्रादे171 झारखंड परीक्षा नौकरी

जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द होने से 2,000 नौकरियां खतरे में, कई विभाग प्रभावित

रांची, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग-संयुक्त स्नातक स्तरीय (जेएसएससी-सीजीएल) परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले के कारण 2,000 से अधिक कर्मचारियों पर नौकरी गंवाने का खतरा मंडरा रहा है और कई विभागों एवं कार्यालयों का कामकाज प्रभावित होने की आशंका है।

दि63 कॉजपा नीट प्रदर्शन प्राथमिकी

सरकार प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द करने में देरी कर रही : कॉजपा

नयी दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर छात्रों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस लेने के अपने आश्वासन पर अमल करने में देरी करने का आरोप लगाया।

प्रादे146 गोवा वंदे मातरम् खरगे

वही वंदे मातरम् गाया, जिसे महात्मा गांधी, पटेल, वाजपेयी ने गाया था : कांग्रेस अध्यक्ष खरगे

पणजी, राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' ‘‘अधूरा’’ गाने का आरोप लगाए जाने के एक दिन बाद, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने वही अंतरा गाया, जो महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जैसे राष्ट्रीय नेताओं ने गाया था।

प्रादे170 उत्तराखंड लीड बारिश

उत्तराखंड में बारिश संबंधी घटनाओं में चार लोगों की मौत

देहरादून, उत्तराखंड में मंगलवार को भारी बारिश के दौरान मकान ढहने और पहाड़ से पत्थर गिरने की घटनाओं में ढाई वर्षीय बच्चे और दिल्ली निवासी 25 वर्षीय महिला श्रद्धालु समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दि67 न्यायालय फांसी लीड याचिका

फांसी के जरिये मृत्युदंड देने की व्यवस्था खत्म करने के अनुरोध वाली याचिका न्यायालय ने की खारिज

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें मृत्युदंड के मामलों में दोषी को फांसी पर लटकाकर मौत देने की मौजूदा व्यवस्था को समाप्त करने और उसकी जगह घातक इंजेक्शन देने जैसे कम पीड़ादायक तरीकों को अपनाने का अनुरोध किया गया था।

अर्थ63 सीतारमण बैंक

सरकारी बैंक युवाओं की जरूरतों का ध्यान रखें, दो अक्टूबर से शुरू होगा अभियानः सीतारमण

नयी दिल्ली, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) से युवाओं की सरल, सहज एवं व्यक्तिगत जरूरतों के अनुरूप और 24 घंटे उपलब्ध बैंकिंग सेवाओं की अपेक्षाओं के हिसाब से खुद को ढालने को कहा।

अर्थ81 एक्स सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

सोशल मीडिया मंच को भारतीय कानून का पालन करना होगा: अधिकारी

नयी दिल्ली, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि सोशल मीडिया मंच को ‘भारतीय कानूनों का पालन करना होगा।’ उन्होंने एलन मस्क के हाल की घोषणा के बाद यह बात कही है जिसमें कहा गया था कि ‘एक्स’ सरकारों की ओर से जारी सामग्री हटाने के अनुरोधों को अधिक पारदर्शी और उपयोगकर्ताओं के लिए स्पष्ट बनाएगा।

वि29 पाक अदालत दूसरी लीड इमरान

पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने इमरान खान को निजी अस्पताल में स्थानांतरित करने का दिया आदेश

इस्लामाबाद, पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को चिकित्सकीय जांच और उपचार के लिए दो दिन के भीतर एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित करने का मंगलवार को आदेश दिया।

वि25 अमेरिका ट्रंप ईरान

ईरान के साथ बातचीत की कोई योजना नहीं : ट्रंप

वाशिंगटन, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि ईरान के साथ बातचीत की कोई योजना नहीं है, लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक जहाज पर हमले की खबर के बावजूद यह जलमार्ग ‘‘खुला हुआ’’ है।

खेल42 खेल हॉकी कप महिला लीड भारत

भारतीय महिला टीम ने गोलों की बौछार लगाकर दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से रौंदा

एम्सटेलवीन, पहले ही मैच में ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन को ड्रॉ पर रोकने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम ने आक्रामक लय को कायम रखते हुए एफआईएच विश्व कप के पूल डी के दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 6 -1 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त कर लिया।

खेल36 खेल बैडमिंटन विश्व लीड भारत

बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप: लक्ष्य कड़े मुकाबले में जीते, त्रीसा-गायत्री भी प्री क्वार्टर फाइनल में

नयी दिल्ली, स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने मंगलवार को यहां पहला गेम गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रिया के कॉलिन्स वैलेंटाइन फिलिमोन को तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में हराकर बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के पुरुष एकल के दूसरे दौर में प्रवेश किया।

भाषा

रवि कांत रवि कांत वैभव

वैभव