Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द करने के फैसले के विरोध में सफल अभ्यर्थियों ने निकाली रैली

रांची, 18 अगस्त (भाषा) झारखंड सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्त और परीक्षा रद्द होने के बाद नौकरी गंवाने के खतरे से जूझ रहे जेएसएससी-सीजीएल के सफल अभ्यर्थियों ने मंगलवार को राज्य सचिवालय से बिरसा चौक तक विरोध मार्च निकाला।

राज्य सरकार द्वारा सोमवार रात जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द करने की घोषणा के बाद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग-संयुक्त स्नातक स्तरीय (जेएसएससी-सीजीएल) परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 2,000 से अधिक अभ्यर्थियों को अपनी नौकरी जाने का डर सता रहा है।

सरकार का यह फैसला झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन के बीच आया।

सहायक अनुभाग अधिकारी (एएसओ) के पद पर नियुक्त पुष्पा लता चौबे ने कहा, ‘‘हमारी मांग है कि सरकार सीजीएल परीक्षा रद्द करने का फैसला वापस ले। हमारी नियुक्ति अदालत के हस्तक्षेप के बाद हुई थी और हम फिर से अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।’’

एक अन्य प्रदर्शनकारी ने आरोप लगाया कि आंदोलनकारी छात्रों के दबाव में आकर यह एकतरफा फैसला लिया गया है।

भाषा सुमित धीरज

धीरज