Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

महिपाल लोमरोर शेष काउंटी सत्र के लिए सरे से जुड़े

लंदन, 18 अगस्त (भाषा) राजस्थान के ऑलराउंडर महिपाल लोमरोर मंगलवार को शेष काउंटी चैंपियनशिप सत्र के लिए सरे से जुड़ गए। वह टीम के लिए छह मैच में उपलब्ध रहेंगे।

छब्बीस वर्षीय लोमरोर सरे से जुड़ने वाले राजस्थान के दूसरे खिलाड़ी हैं। लेग स्पिनर राहुल चाहर पहले ही इस सत्र में टीम का हिस्सा हैं और दो मैच खेल चुके हैं।

सरे ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘‘26 वर्षीय खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी में अपने राज्य राजस्थान की कप्तानी करते हैं, जहां वह सरे के स्पिन गेंदबाज राहुल चाहर के साथ खेलते हैं। वह शीर्ष छह में बल्लेबाजी करने वाले बेहद अनुभवी खिलाड़ी हैं और 63 प्रथम श्रेणी मैच में उनका औसत 42.62 है। नवंबर 2024 में उन्होंने उत्तराखंड के खिलाफ राजस्थान के लिए नाबाद 300 रन की अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी।’’

सरे के आगामी मुकाबलों से पहले स्पिन गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर विल जैक्स और डैन लॉरेंस की सेवाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण लोमरोर को टीम में शामिल किया गया है।

सरे ने कहा, ‘‘जैक्स पूरे इंग्लिश ग्रीष्मकाल के दौरान टखने की चोट से जूझने के बाद कुछ समय के लिए बाहर रहेंगे। लॉरेंस को पाकिस्तान के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला के लिए इंग्लैंड की टेस्ट टीम में वापस बुलाया गया है।’’

लोमरोर ने कहा, ‘‘काउंटी चैंपियनशिप में खेलना मेरे लिए नए माहौल में खुद को चुनौती देने और अनुभवी खिलाड़ियों के समूह से सीखने का एक बड़ा अवसर है।’’

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द