Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

उप्र: प्रतापगढ़ में नाले में डूबने से दो बच्चों की मौत

प्रतापगढ़, 18 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में मंगलवार दोपहर नाले में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, घटना आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के दफरा गांव में हुई। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान विक्रम (13) और अनव (10) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि विक्रम और अनव चार अन्य बच्चों के साथ नाले में उतरे थे।

अधिकारी ने बताया कि शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि बच्चों को पट्टी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं जफर जितेंद्र

जितेंद्र