Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

नरेला में चीनी मांझे से एक व्यक्ति घायल

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) दिल्ली के नरेला इलाके में स्कूटर चलाते समय चीनी मांझे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की नाक जख्मी हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, दीपक स्मृति वन इलाके से घर लौट रहा था, तभी अचानक उसकी नाक पर तेज दर्द महसूस हुआ। उसने तुरंत अपना स्कूटर रोका और उसे एहसास हुआ कि वह पतंग की डोर से घायल हो गया है।

एक अधिकारी ने कहा कि दीपक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और बाद में वह शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा।

पुलिस ने कहा कि प्रतिबंधित मांझे के इस्तेमाल के लिए जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान के लिए जांच जारी है।

भाषा नोमान

नोमान अविनाश

अविनाश