Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

जयशंकर, सीतारमण, गोयल अहम वार्ता के लिए सिंगापुर जाएंगे

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) भारत और सिंगापुर बृहस्पतिवार को अपने शीर्ष मंत्रियों की बैठक के दौरान व्यापार, निवेश, उन्नत विनिर्माण एवं डिजिटलाइजेशन जैसे कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विचार करेंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद चौथे भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय बैठक के लिए सिंगापुर जाएंगे।

अपनी यात्रा के दौरान मंत्री अपने समकक्षों से बातचीत करेंगे और सिंगापुर के नेतृत्व से भी मुलाकात करेंगे।

सिंगापुर आसियान (दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का संगठन) में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।

भाषा सुभाष अविनाश

अविनाश