Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

ईरान के साथ बातचीत की कोई योजना नहीं : ट्रंप

वाशिंगटन, 18 अगस्त (एपी) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि ईरान के साथ बातचीत की कोई योजना नहीं है, लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक जहाज पर हमले की खबर के बावजूद यह जलमार्ग ‘‘खुला हुआ’’ है।

उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में इस जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही कम हो रही है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वहां अमेरिकी नाकेबंदी ‘‘पूरी तरह से लागू’’ है और दावा किया कि सभी समुद्री बारूदी सुरंगें हटा दी गई हैं।

उनका यह पोस्ट अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत के 60 दिनों का दौर इस हफ्ते खत्म होने के बाद आया है।

एपी सुभाष पवनेश

पवनेश