नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में मंगलवार को तांबा की कीमत 10.30 रुपये की गिरावट के साथ 1,377 रुपये प्रति किग्रा रह गई।
एमसीएक्स में ताांबा के सितंबर माह में डिलीवरी वाले तांबा अनुबंध की कीमत 10.90 रुपये अथवा 0.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,377 रुपये प्रति किग्रा रह गई जिसमें 5,672 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से मुख्यत: वायदा कारोबार में तांबा कीमतों में गिरावट आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश