Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

हाजिर मांग के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के बाद सटोरियों द्वारा अपने सौदों के आकार को बढ़ाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को ग्वारसीड की कीमत 71 रुपये की तेजी के साथ 6,102 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 71 रुपये या 1.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,102 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई। इसमें 4,545 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर कीमत में गिरावट के बावजूद बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश