Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

मजबूत हाजिर मांग से धनिया के वायदा भाव में तेजी

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को धनिया की कीमत 304 रुपये की तेजी के साथ 15,702 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।

एनसीडीईएक्स में धनिया के अगस्त महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 304 रुपये या 1.97 प्रतिशत की तेजी के साथ 15,702 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। इसमें 7,605 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख और उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आपूर्ति होने के कारण मुख्यत: धनिया वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश