नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 544 रुपये की गिरावट के साथ 1,55,396 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 544 रुपये यानी 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,55,396 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 9,895 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बजार की कमजोर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,457.60 डॉलर प्रति औंस रह गया।
भाषा राजेश राजेश
राजेश