Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

उप्र: अखिलेश यादव ने प्रयागराज में जलभराव को ‘महाकुंभ के नाम पर भ्रष्टाचार का प्रमाण’ बताया

लखनऊ, 18 अगस्त (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रयागराज में जलभराव को महाकुंभ के लिए किए गए विकास कार्यों में कथित भ्रष्टाचार का ‘‘जीता-जागता और बहता-बहाता प्रमाण’’ बताया।

यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि महाकुंभ के नाम पर प्रयागराज के तथाकथित ‘स्मार्ट डेवलपमेंट’ के लिए एक लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए और शहर में जलभराव इन कार्यों में हुए ‘‘महाभ्रष्टाचार’’ का प्रमाण है।

उन्होंने कहा, ‘‘बनाने चले थे ‘दिव्य’ लेकिन हर तरफ दिख रहा है ‘द्रव्य’! अब क्या इलाहाबाद का नाम फिर से बदलकर प्रयागराज से ‘जलराजनगर’ करेंगे।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपाइयों ने सोचा न था कि उनके महापाप की पोल कभी धार्मिक रूप से खुलेगी, कभी प्राकृतिक रूप से। पाप की सजा इसी धरती पर मिलती है।’’

यादव ने अपने पोस्ट के साथ शहर में जलभराव का एक वीडियो भी साझा किया।

भाषा सं जफर जितेंद्र

जितेंद्र