Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

उप्र: हापुड़ में कार सवार लोगों ने व्यक्ति को बेरहमी से पीटा, मौत

हापुड़, 18 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के हापुड़ में मंगलवार को सड़क दुर्घटना के बाद लोगों के एक समूह ने हथौड़े और लाठियों से कथित तौर पर हमला कर 25 वर्षीय एक युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना सुबह हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के धनौरा रोड पर हुई।

घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए।

पुलिस के अनुसार, मोहम्मदपुर रुस्तमपुर निवासी गौरव त्यागी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे कि तभी धनौरा रोड पर एक कार ने उनकी मोटरसाइकिल को कथित तौर पर टक्कर मार दी, जिससे गौरव सड़क पर गिर गए।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद कार में सवार लोगों ने गौरव पर हथौड़े, छड़ों और लाठियों से हमला कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, गौरव को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिता चौहान ने बताया कि पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने बताया, ‘‘आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। छापेमारी की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’’

भाषा सं जफर जितेंद्र

जितेंद्र