Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

वही वंदे मातरम् गाया, जिसे महात्मा गांधी, पटेल, वाजपेयी ने गाया था : कांग्रेस अध्यक्ष खरगे

पणजी, 18 अगस्त (भाषा) राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' ‘‘अधूरा’’ गाने का आरोप लगाए जाने के एक दिन बाद, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने वही अंतरा गाया, जो महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जैसे राष्ट्रीय नेताओं ने गाया था।

दक्षिण गोवा में पत्रकारों से बात करते हुए खरगे ने कहा कि उन्होंने जो अंतरा गाया यदि वैसा करना अपराध है, तो उन नेताओं के खिलाफ भी मामले दर्ज होने चाहिए, जिन्होंने इतना ही गाया था।

सत्तारूढ़ भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने सोमवार को दक्षिण गोवा में अपनी जनसभा के दौरान राष्ट्र गीत ‘‘अधूरा’’ गाया, और विपक्षी पार्टी पर राष्ट्र गीत का अपमान करने का आरोप लगाया।

इस विवाद पर बात करते हुए खरगे ने कहा, ‘‘मैंने वही 'वंदे मातरम्' गाया, जिसे महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू ने गाया था... वही गीत जिसे वल्लभभाई पटेल और अटल बिहारी वाजपेयी ने भी गाया था। अगर यह अपराध है, तो गांधीजी, नेहरू और वल्लभभाई पटेल के खिलाफ भी मामले दर्ज कीजिए।’’ खरगे ने कहा कि भाजपा को राष्ट्र गीत और राष्ट्र गान को लेकर कांग्रेस द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसलों की जानकारी नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘उन लोगों को नहीं पता कि उनके जन्म से पहले ही कांग्रेस ने राष्ट्र गीत और राष्ट्रगान के बारे में फैसला लेने के लिए प्रस्ताव पारित कर दिया था।’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने उतना ही 'वंदे मातरम्' गाया, जो दशकों से गाया जा रहा है।

खरगे ने कहा, ‘‘मैंने वही किया, जो पिछले 80 वर्षों से होता आ रहा है।’’

भाषा सुभाष दिलीप

दिलीप