Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के रेस्तरां से 1.35 लाख रुपये चुराने के आरोप में पूर्व सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) दिल्ली के द्वारका में एक रेस्तरां से 1.35 लाख रुपये चुराने के आरोप में प्रतिष्ठान के एक पूर्व सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी सुनील रजत पहले इसी रेस्तरां में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था और करीब दो महीने पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रेस्तरां में 1.35 लाख रुपये की चोरी को लेकर 10 अगस्त को ई-प्राथमिकी दर्ज की गई थी जिसके बाद एक टीम ने रेस्तरां और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की।

पुलिस ने कहा कि संदिग्ध का चेहरा कपड़े से ढका हुआ था, लेकिन उसके हाव-भाव, गतिविधियों और अन्य शारीरिक बनावट के जरिए उसकी पहचान की गई।

रजत को पूछताछ के लिए बुलाया गया और उसने कथित तौर पर चोरी की बात कबूल कर ली। पूछताछ के दौरान उसने चोरी के एक अन्य मामले में भी अपनी कथित संलिप्तता का खुलासा किया।

भाषा नोमान

नोमान माधव

माधव