Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

छत्तीसगढ़: कोरबा में कबाड़ जब्त करने के बाद कार्रवाई नहीं करने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

कोरबा, 18 अगस्त (भाषा) छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कबाड़ की कथित अवैध खेप ले जा रहे एक ट्रक को जब्त करने के बाद कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करने के आरोप में दो अधिकारियों समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि कोरबा के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सोमवार को कटघोरा थाना प्रभारी निरीक्षक एमबी पटेल, सहायक उपनिरीक्षक राम पांडे और कांस्टेबल पुष्पेंद्र कुर्रे व सुरेश तंवर को संदिग्ध आचरण के आरोप में निलंबित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह कटघोरा थाने के पुलिसकर्मियों ने इलाके में कबाड़ ले जा रहे एक ट्रक को रोककर जब्त किया था हालांकि, ट्रक जब्त किए जाने के बावजूद तीन दिनों तक इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।

अधिकारी ने बताया कि इसी दौरान पुलिस को एक शिकायत मिली, जिसमें आरोप लगाया गया कि रुपयों के लेन-देन के जरिए मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया जा रहा है।

अधिकारी के अनुसार, शिकायत की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कटघोरा के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) विजय राजपूत को मामले की जांच सौंपी।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।

अधिकारी ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

भाषा सं संजीव जितेंद्र

जितेंद्र