Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

शाम छह बजे के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से मंगलवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:---

प्रादे90 झारखंड छात्र दूसरी लीड प्रदर्शन

झारखंड प्रदर्शन : भर्ती परीक्षा रद्द होने पर देवेंद्र महतो, दो अन्य प्रदर्शनकारियों ने अनशन खत्म किया

रांची, झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर भूख हड़ताल कर रहे छह प्रदर्शनकारियों में से तीन ने अपना अनशन खत्म कर दिया है।

दि45 भाजपा कांग्रेस लीड वंदे मातरम्

वंदे मातरम् के 'अपमान' को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला

नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कहा कि गोवा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी वाले एक कार्यक्रम में वंदे मातरम् के केवल दो अंतरे गाए गए और पार्टी ‘‘वोट बैंक की राजनीति’’ के कारण अपनी ही परंपराओं से समझौता कर रही है।

दि50 खरगे सोशल मीडिया

असहमति के अधिकार पर सुनियोजित हमला कर रही है सरकार : खरगे

नयी दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को मोदी सरकार पर भारतीय नागरिकों के सवाल करने और असहमति जताने के लोकतांत्रिक अधिकार पर ‘‘सुनियोजित हमला’’ करने का आरोप लगाया तथा कहा कि सोशल मीडिया पोस्ट हटाने के लिए कथित तौर पर जारी किए गए सरकारी आदेश निंदनीय हैं।

प्रादे110 झारखंड प्रदर्शन देवेंद्र

भ्रष्टाचार-मुक्त भर्ती परीक्षाओं के लिए दूसरे चरण का आंदोलन शुरू करेंगे: देवेंद्र महतो

रांची, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नेता देवेंद्र महतो ने मंगलवार को घोषणा की कि वह जेपीएससी और जेएसएससी के जरिए भ्रष्टाचार-मुक्त भर्ती के लिए जल्द ही आंदोलन का दूसरा चरण शुरू करेंगे।

दि32 कांग्रेस राहुल झारखंड

छात्रों के साथ खड़े हैं, ‘वसूली तंत्र’ को बदलकर रहेंगे : राहुल गांधी

नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने झारखंड में छात्रों और सरकार के बीच सहमति बनने तथा प्रदर्शनकारी छात्रों द्वारा भूख हड़ताल समाप्त किए जाने पर मंगलवार को खुशी जताई और कहा कि छात्र जब भी सवाल पूछें, उन्हें जवाब मिलना चाहिए।

दि53 न्यायालय नीट लीड प्रदर्शन

नीट प्रदर्शन के दौरान पुलिस की ज्यादतियों की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित करेगी शीर्ष अदालत

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि वह दिल्ली में प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों के खिलाफ पुलिस की ज्यादती तथा पुलिसकर्मियों के विरूद्ध हिंसा के आरोपों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित करेगी जिसमें सेवानिवृत्त न्यायाधीश, एक पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एवं केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक शामिल होंगे।

दि41 दिल्ली आप विधायक लीड पुलिस

‘मोदी जी, हमारे विधायक कहां हैं’: केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर कहा

नयी दिल्ली, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने पूर्वी दिल्ली की कोंडली विधानसभा सीट से पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार को मंगलवार तड़के उनके आवास से हिरासत में लिया और उन्हें ‘‘अज्ञात स्थान’’ पर ले गई।

प्रादे114 उत्तराखंड दूसरी लीड सुरंग

उत्तराखंड: चमोली की पीपलकोटी सुरंग में दोनों श्रमिकों के शव मिले, तलाश एवं बचाव अभियान पूरा

गोपेश्वर, उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में पिछले सप्ताह सुरंग हादसे में लापता दोनों श्रमिकों के शव मंगलवार को बरामद कर लिये गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अर्थ18 मेटा वार्ता

बाल यौन शोषण सामग्री पर सरकार का संदेश स्पष्ट, कार्रवाई एवं संवेदनशीलता बढ़ी: सूत्र

नयी दिल्ली, अमेरिकी कंपनी मेटा के साथ सरकार की बातचीत के बाद बाल यौन शोषण सामग्री (सीएसएएम) के मुद्दे पर कार्रवाई में तेजी और संवेदनशीलता बढ़ी है।

अर्थ37 टाटा संस एजीएम

टाटा संस की एजीएम कोरम पूरा न होने से स्थगित

मुंबई, नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक के कारोबार में सक्रिय टाटा समूह की मूल कंपनी टाटा संस की मंगलवार को होने वाली अहम वार्षिक आम बैठक (एजीएम) कोरम पूरा नहीं होने के कारण स्थगित करनी पड़ी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वि12 फिलीपीन स्कूल तीसरीलीड गोलीबारी

फिलीपीन में छात्र ने सहपाठी की हत्या के बाद खुदकुशी की, घटना की ‘लाइव स्ट्रीमिंग’ की: अधिकारी

मनीला, दक्षिणी फिलीपीन के एक माध्यमिक स्कूल परिसर में दो पिस्तौल लेकर पहुंचे छात्र ने अपने एक सहपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली। आरोपी छात्र बॉडी कैमरा पहने हुए था जिसकी मदद से उसने घटना की ‘लाइव स्ट्रीमिंग’ भी की। पुलिस और शहर के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वि10 बांग्लादेश मंत्री भारत तीस्ता

तीस्ता मुद्दे पर भारत के साथ संबंध खराब नहीं करना चाहता बांग्लादेश: मंत्री

ढाका, बांग्लादेश के एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि उनका देश लंबे समय से अटके तीस्ता जल बंटवारा समझौते को लेकर भारत के साथ अपने मैत्रीपूर्ण संबंधों को खराब नहीं करना चाहता। साथ ही उन्होंने नयी दिल्ली से आग्रह किया कि वह अपने हितों के साथ-साथ ढाका के हितों को भी ध्यान में रखे।

खेल19 खेल मंत्रालय लीड पुरस्कार

किसी भी खिलाड़ी को खेल रत्न नहीं, तेजस्विन, दिव्या और गायत्री सहित 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार

नयी दिल्ली, खेल मंत्रालय ने मंगलवार को वर्ष 2025 के लिए किसी भी खिलाड़ी को प्रतिष्ठित ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार नहीं देने का फैसला किया जबकि 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना।

खेल28 खेल भारत समापन

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत जीत से छह विकेट दूर

गॉल, श्रीलंका ने दो मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट के चौथे दिन मंगलवार को भारत के खिलाफ 372 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए दिन का खेल समाप्त होने तक 84 रन तक चार विकेट गंवा दिए।

द कन्वरसेशन के साथ अनुबंध के तहत जारी खबरें---

वि15 कोरिया अमेरिका सहयोग

उत्तर कोरिया मजबूत हो रहा, दक्षिण कोरिया घटते अमेरिकी समर्थन के बीच स्थिति का आकलन कर रहा

बर्मिंघम, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के अनुसार, उत्तर कोरिया यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान में मदद के लिए 50,000 तक नए सैनिक भेजने की तैयारी कर रहा है। हालांकि दक्षिण कोरिया का विदेश मंत्रालय जेलेंस्की के दावे की पुष्टि नहीं कर पाया है, लेकिन सियोल में इसे गंभीरता से लिया गया है।

वि19 अफगानिस्तान तालिबान प्रतिरोध

तालिबान ने अफगानिस्तान को पतन के करीब पहुंचाया, लेकिन प्रतिरोध भी बढ़ रहा है

कैनबरा, अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में लौटने के पांच साल बाद भी उसका शासन पहले की तरह ही कट्टरपंथी बना हुआ है।

भाषा

रवि कांत रवि कांत पवनेश

पवनेश