Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

भारत-दक्षिण कोरिया डेविस कप क्वालीफायर का सीधा प्रसारण ओटीटी पर होगा

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा)। भारत के दक्षिण कोरिया के खिलाफ 18-19 सितंबर को सियोल में होने वाले महत्वपूर्ण डेविस कप क्वालीफायर मुकाबले का भारत में ‘ओटीटी’ पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

इस मुकाबले की विजेता टीम को नवंबर में होने वाले प्रतिष्ठित आठ टीम के डेविस कप फाइनल्स में जगह मिलेगी।

भारत में डेविस कप 2026 के विशेष ‘ओटीटी’ स्ट्रीमिंग अधिकार वीटो (वीईटीओ) ने हासिल कर लिए हैं। मंगलवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द