Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

केजरीवाल और मान ने वडोदरा जेल में बंद गुजरात के ‘आप’ विधायक चैतर वसावा से मुलाकात की

वडोदरा, 18 अगस्त (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को गुजरात के वडोदरा केंद्रीय कारागार में बंद आदिवासी नेता और पार्टी विधायक चैतर वसावा से मुलाकात की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल और मान दोपहर में वसावा से मिलने के बाद जेल से रवाना हो गए। हालांकि, उन्होंने इस बैठक के संबंध में कोई अन्य विवरण साझा करने से इनकार कर दिया। सूत्रों ने बताया कि दोनों नेता सोमवार को वडोदरा पहुंचे थे।

नर्मदा जिले की डेडियापाड़ा (एसटी) विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले वसावा को जून में राजपीपला सत्र अदालत ने 2023 में वन अधिकारियों पर हमला करने और जबरन वसूली के मामले में सात साल के कारावास की सजा सुनाई थी। अदालत ने वसावा की पत्नी और सात अन्य लोगों को भी इस मामले में दोषी ठहराया था।

भाषा सुमित दिलीप

दिलीप