Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

कनाडा में भारतीय मूल के व्यक्ति पर महिला के यौन उत्पीड़न का आरोप

सरे, 18 अगस्त (भाषा) कनाडा के सरे शहर में एक युवती के यौन उत्पीड़न के कथित मामले में भारतीय मूल के 40 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ दो आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सरे पुलिस सेवा ने बताया कि उसके अधिकारियों को नौ अगस्त को बेयर क्रीक पार्क में एक महिला के यौन उत्पीड़न की सूचना मिली थी।

शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी व्यक्ति ने उसके साथ अश्लील हरकत की और फिर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने सोमवार को एक बयान में कहा कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की गई और संदिग्ध की तस्वीर जारी करते हुए लोगों से उसके बारे में जानकारी साझा करने की अपील की गई।

बयान के मुताबिक, आरोपी जगेंद्र कुराना को 12 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया।

इसमें कहा गया है कि कोलंबिया अभियोजन सेवा ने कुराना के खिलाफ आपराधिक संहिता के तहत दो आरोप लगाने की मंजूरी दी, जिनमें यौन उत्पीड़न और यौन हस्तक्षेप के आरोप शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, अदालत ने कुराना को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

भाषा पारुल दिलीप

दिलीप