Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

वंदे मातरम् के ‘अपमान’ को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कहा कि गोवा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी वाले एक कार्यक्रम में वंदे मातरम् के केवल दो छंद गाए गए और पार्टी ‘‘वोट बैंक की राजनीति’’ के कारण अपनी ही परंपराओं से समझौता कर रही है।

खरगे सोमवार को गोवा के वेरना में बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल हुए थे, जहां वंदे मातरम् के केवल दो छंद गाए गए थे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अगर कांग्रेस राष्ट्रगीत का सम्मान नहीं करना चाहती, तो उसे स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत पर एकाधिकार का दावा करना बंद कर देना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर कांग्रेस पार्टी महान राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के साथ ऐसा कर रही है, तो उसे स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत के संरक्षक होने के एकाधिकार का दावा करना बंद कर देना चाहिए।’’

प्रसाद ने आरोप लगाया कि वंदे मातरम् के केवल दो छंद गाने का कांग्रेस का फैसला 1930 के दशक में मुस्लिम लीग के दबाव से जुड़ा है।

उन्होंने राष्ट्रीय गौरव अपमान रोकथाम अधिनियम, 1971 का भी जिक्र किया और कहा कि बाद में इस कानून में संशोधन करके वंदे मातरम् को भी संरक्षण दिया गया।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप