Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

राजस्थान : मुख्यमंत्री कार्यालय में बम विस्फोट की धमकी, आरोपी हिरासत में

जयपुर, 18 अगस्त (भाषा) जयपुर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में मंगलवार को बम विस्फोट की धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस नियंत्रण कक्ष को बम विस्फोट की धमकी संबंधी फोन कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता और पुलिसकर्मी मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचे तथा पूरे परिसर की गहन तलाशी ली। हालांकि, जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि धमकी भरा फोन करने वाले आरोपी को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

भाषा बाकोलिया मनीषा अविनाश

अविनाश

अविनाश