Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

अपराह्न दो बजे के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से मंगलवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

प्रादे24 : झारखंड छात्र लीड प्रदर्शन

झारखंड में भर्ती परीक्षाएं रद्द होने के बाद मंगलवार को आंदोलन वापस ले सकते हैं छात्र

रांची, झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के मंगलवार को आंदोलन समाप्त करने पर फैसला लेने की संभावना है।

प्रादे49 : उत्तराखंड लीड सुरंग

उत्तराखंड : चमोली की पीपलकोटी सुरंग से एक और श्रमिक का शव मिला, एक अन्य की तलाश जारी

गोपेश्वर/देहरादून, उत्तराखंड में चमोली जिले के पीपलकोटी में पिछले सप्ताह हुए सुरंग हादसे में लापता श्रमिकों में से एक का मंगलवार को शव बरामद हो गया जिससे दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गयी । अधिकाारियों ने यह जानकारी दी ।

दि16 न्यायालय पेपर लीक

पेपर लीक दोषियों की संपत्ति ज़ब्ती संबंधी याचिका पर न्यायालय ने केंद्र, राज्यों को नोटिस जारी किया

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को केंद्र और राज्य सरकारों से एक जनहित याचिका पर जवाब मांगा जिसमें प्रश्नपत्र लीक करने के मामलों में शामिल अपराधियों और उनके परिजनों की चल-अचल संपत्ति ज़ब्त करने का निर्देश देने का आग्रह किया गया है।

दि14 भाजपा लीड नियुक्तियां

नितिन नवीन ने चुनावी राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए भाजपा प्रभारियों की नियुक्ति की

नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को राज्यसभा सदस्य विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश में पार्टी मामलों का प्रभारी नियुक्त किया और नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी बनाया।

दि12 : कांग्रेस जनगणना

प्रधानमंत्री 'यू-टर्न के उस्ताद', जाति जनगणना के विचार को दफ़न किया : कांग्रेस

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जाति जनगणना को लेकर एक बार फिर ‘‘यू-टर्न’’ लिया है और अब बिना कुछ कहे जाति जनगणना के विचार को ‘‘दफ़न’’ कर दिया है।

अर्थ18 : मेटा वार्ता

बाल यौन शोषण सामग्री पर सरकार का संदेश स्पष्ट, कार्रवाई एवं संवेदनशीलता बढ़ी: सूत्र

नयी दिल्ली, अमेरिकी कंपनी मेटा के साथ सरकार की बातचीत के बाद बाल यौन शोषण सामग्री (सीएसएएम) के मुद्दे पर कार्रवाई में तेजी और संवेदनशीलता बढ़ी है।

प्रादे2 मप्र दुर्घटना मौत

मप्र के भिंड में पिकअप वाहन ट्रक से टकराया, आठ मजदूरों की मौत; 32 अन्य घायल

भिंड (मप्र), मध्यप्रदेश के भिंड जिले में सोमवार देर रात को एक पिकअप वाहन के ट्रक से टकरा जाने से आठ मजदूरों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

वि2 : अमेरिका ट्रंप भारतीय चुनाव

ट्रंप ने की भारतीय चुनाव प्रणाली की तारीफ, अमेरिका में मतदाता पहचान अनिवार्य करने की वकालत

वाशिंगटन, अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनाव प्रणाली की सराहना की और कहा कि भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अमेरिकी चुनावों में मतदाता की पहचान की कमी को लेकर सवाल उठाया है।

खेल16 : खेल भारत पंत

पंत टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने

गॉल, आक्रामक विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने की विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय और दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए।

वि7 : फिलीपीन स्कूल दूसरीलीड गोलीबारी

दक्षिणी फिलीपीन में छात्र ने सहपाठी की गोली मारकर हत्या की, खुद को भी मारी गोली: मेयर

मनीला, दक्षिणी फिलीपीन में एक विश्वविद्यालय परिसर के अंदर बने माध्यमिक स्कूल में दो बंदूकें लेकर पहुंचे छात्र ने अपने ही एक सहपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

खेल15 : खेल मंत्रालय अर्जुन

दिव्या, तेजस्विन, गायत्री गोपीचंद को अर्जुन पुरस्कार

नयी दिल्ली, विश्व कप विजेता शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख, डेकाथलॉन और ऊंची कूद के एथलीट तेजस्विन शंकर और बैडमिंटन खिलाड़ी गायत्री गोपीचंद उन 17 खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें मंगलवार को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित किया गया।

अर्थ17 : भारत अमेरिका कर गोर

भारत और अमेरिका को विश्वसनीय कर व्यवस्था पर काम करना चाहिए: राजदूत गोर

मुंबई, अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने मंगलवार को कहा कि भारत और अमेरिका को सच्चे साझेदार के रूप में मतभेदों को दूर करना चाहिए तथा ऐसी विश्वसनीय कर एवं नियामकीय व्यवस्था बनाने के लिए काम करना चाहिए, जिससे कारोबार के विस्तार में मदद मिले।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा