Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

'फर्जी' दस्तावेज के जरिये नेपाल से भारत में प्रवेश कर रही थाई महिला हिरासत में ली गयी

महाराजगंज (उप्र), 18 अगस्त (भाषा) महाराजगंज जिले में नेपाल की सीमा से सटे सोनौली इलाके में फर्जी दस्तावेज रखने के आरोप में थाईलैंड की एक महिला नागरिक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सोनौली सीमा पर नियमित निरीक्षण के दौरान थाईलैंड की 32 वर्षीय महिला चोन युथिचिराफ को नेपाल से भारत में प्रवेश करते वक्त रोका गया और पूछताछ के दौरान शक होने पर उसके आव्रजन दस्तावेजों की जांच की गयी तो वे फर्जी पाये गये।

उन्होंने बताया कि इसके बाद थाई महिला को हिरासत में ले लिया गया तथा पूछताछ में उसने बताया कि वह पहले भी कई बार भारत आकर मथुरा और वृंदावन की यात्रा कर चुकी है।

सोनौली के थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं. सलीम

मनीषा राजकुमार

राजकुमार