Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

कुंभ मेले का ठेका दिलाने के नाम पर कारोबारी से 35 लाख रुपये की ठगी, अब तक ऐसे पांच मामले दर्ज

नासिक, 18 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के नासिक जिले में पुलिस ने कुंभ मेले का ठेका दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 35 लाख रुपये की ठगी के एक अन्य मामले का खुलासा किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही फर्जी कार्यादेश के जरिए लोगों से ठगी करने के अब तक पांच मामले दर्ज किए जा चुके हैं और छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन मामलों में कुल 3.4 करोड़ रुपये की ठगी किए जाने का आरोप है।

अधिकारियों का कहना है कि ताजा मामले में गिरफ्तार आरोपियों में से तीन ने एक कारोबारी से संपर्क किया और आगामी कुंभ मेले के लिए 300 करोड़ रुपये का सड़क निर्माण ठेका दिलाने का वादा किया।

एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि आरोपियों ने कारोबारी को भारत सरकार के चिह्न और नासिक त्र्यंबकेश्वर कुंभ मेला प्राधिकरण के नाम वाला एक फर्जी कार्यादेश दिखाया।

उन्होंने कहा कि कारोबारी ने निविदा मंजूरी के लिए 50 लाख रुपये दिए, लेकिन बाद में उसे काम के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली।

पुलिस ने बताया कि जब कारोबारी ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने केवल 15 लाख रुपये ही लौटाए।

उसने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर नासिक रोड पुलिस ने रविवार को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

भाषा

राजकुमार

राजकुमार