Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

ईला-एलियासिमे, स्वितोलिना-मोनफिल्स, एर्रानी-वावस्सोरि को अमेरिकी ओपन मिश्रित युगल का वाइल्ड कार्ड

न्यूयॉर्क, 18 अगस्त (एपी) महिला युगल की उभरती हुई स्टार एलेक्स एला और फेलिक्स ऑगर-एलियासिमे, पति-पत्नी एलिना स्वितोलिना और गेल मोनफिल्स तथा सारा एर्रानी और एंड्रिया वावस्सोरि को अमेरकी ओपन मिश्रित युगल टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश दिया गया है।

अमेरिकी टेनिस एसोसिएशन ने सोमवार को चैंपियनशिप में भाग लेने वाली 16 टीमों में से 11 टीम का चयन कर लिया। इनमें छह टीमें अपनी संयुक्त रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वालीफाई कर चुकी हैं और पांच टीमों को वाइल्ड कार्ड दिया गया है।

इस प्रतियोगिता में एरिना सबालेंका और 24 बार के पुरुष ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन नोवाक जोकोविच की टीम भी है।

सीधे क्वालीफाई करने वाले अन्य टीम में एलेना रायबाकिना और टेलर फ्रिट्ज, डायना श्नाइडर और दानिल मेदवेदेव, इगा स्वियातेक और कैस्पर रूड, बेलिंडा बेनसिच और फ्लेवियो कोबोली तथा अमांडा अनिसिमोवा और लर्नर टिएन शामिल हैं।

लेयला फर्नांडीज और फ्रांसेस टियाफो तथा टेलर टाउनसेंड और अलेक्जेंडर ज़्वेरेव को भी वाइल्ड कार्ड से प्रवेश मिला है।

मिश्रित युगल में पहले दौर के मैच और क्वार्टर फाइनल 25 अगस्त को खेले जाएंगे, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल 26 अगस्त को होंगे।

एपी

पंत

पंत