Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

भारत ने ‘क्वार्ट्ज सरफेस’ उत्पादों पर शुल्क को लेकर अमेरिका के साथ डब्ल्यूटीओ में परामर्श मांगा

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) भारत ने अमेरिका के ‘क्वार्ट्ज सरफेस’ उत्पादों पर लगाए गए शुल्क को लेकर विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के सुरक्षा उपाय संबंधी समझौते के तहत अमेरिका के साथ परामर्श का अनुरोध किया है।

‘क्वार्ट्ज सरफेस’ उत्पाद कृत्रिम रूप से तैयार पत्थर की पट्टियां होती हैं, जिन्हें मुख्य रूप से सिलिका (क्वार्ट्ज, क्वार्ट्ज पाउडर, कांच के पाउडर) को रेजिन बाइंडर के साथ मिलाकर बनाया जाता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 31 जुलाई को कई देशों से इन उत्पादों के आयात पर शुल्क-दर कोटा लगाने के आदेश पर हस्ताक्षर किए थे।

इस 15 अगस्त, 2026 से प्रभावी उपाय के तहत निर्धारित कोटा से अधिक होने वाले आयात पर 50 प्रतिशत तक का भारी शुल्क लगाया गया है।

विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) ने 14 अगस्त को जारी एक सूचना में कहा, ‘‘पर्याप्त हित होने के कारण भारत ने... सुरक्षा उपाय संबंधी समझौते के तहत अमेरिका के साथ परामर्श का अनुरोध किया है।’’

इसमें कहा गया कि भारत दोनों पक्षों की आपसी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन परामर्श का प्रस्ताव रखना चाहता है।

यह सूचना भारतीय प्रतिनिधिमंडल के अनुरोध पर प्रसारित की जा रही है।

भाषा निहारिका

निहारिका