Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

आईनॉक्स क्लीन एनर्जी ने वेना एनर्जी इंडिया का 6,000 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया पूरा

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) आईनॉक्स क्लीन एनर्जी ने ब्लैकरॉक के स्वामित्व वाली जीआईपी की वेना एनर्जी इंडिया होल्डिंग्स पीटीई लिमिटेड का करीब 6,000 करोड़ रुपये में अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

वेना एनर्जी इंडिया, वेना समूह का भारत में नवीकरणीय ऊर्जा मंच है।

कंपनी के मंगलवार को जारी बयान के अनुसार, कई हितधारकों और वित्तपोषण भागीदारों की भागीदारी के बावजूद यह सौदा दो महीने के भीतर पूरा हुआ। यह नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में समझौते पर हस्ताक्षर से लेकर उसे पूरा करने तक के सबसे तेज सौदों में से एक है।

आईनॉक्सजीएफएल समूह के कार्यकारी निदेशक देवांश जैन ने बयान में कहा, ‘‘वेना एनर्जी इंडिया का अधिग्रहण पूरा होना... हमारी तेजी से काम पूरा करने की क्षमता को दर्शाता है।’’

आईनॉक्स क्लीन, आईनॉक्सजीएफएल समूह का एकीकृत नवीकरणीय ऊर्जा मंच है। यह अपनी अनुषंगी आईनॉक्स नियो के जरिये नवीकरणीय आईपीपी (स्वतंत्र बिजली उत्पादक) कारोबार और आईनॉक्स सोलर लिमिटेड के जरिये सौर विनिर्माण कारोबार संचालित करता है।

भाषा निहारिका

निहारिका