Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

स्वास्थ्य मंत्री नड्डा की एम्स में एंजियोप्लास्टी हुई, हालत स्थिर

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा की दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एंजियोप्लास्टी की गई और उनकी हालत स्थिर है। अस्पताल प्रशासन ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नड्डा को बेचैनी महसूस होने के बाद 13 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। उसी शाम उनकी कोरोनरी एंजियोग्राफी समेत कई जांचें की गई थीं।

अस्पताल की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘‘17 अगस्त 2026 को उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। उनकी हालत स्थिर है और वह हृदय रोग विभाग में डॉक्टरों की निगरानी में हैं।’’

भाषा गोला मनीषा

मनीषा